ह्दय रोग जांच शिविर में 85 मीडिया कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Date:

Share post:

आईजीएमसी शिमला के ह्दय रोग विभाग और प्रेस क्लब ऑफ शिमला की संयुक्त पहल पर प्रेस क्लब परिसर में शनिवार को मीडिया कर्मियों के लिए निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। आईजीएमसी के हृदय रोग विभाग (कार्डियोलॉजी) के अध्यक्ष डा. पी.सी.नेगी की अगुवाई में हृदय रोग विशेषज्ञों ने 85 मीडिया कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चला। शिविर में पहुंचे वरिष्ठ और युवा मीडिया कर्मियों ने वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. पी.सी.नेगी की टीम से जांच और परामर्श लिया। इस दौरान मीडिया कर्मियों के रक्त चाप और ईसीजी की भी जांच की गई। जांच में स्थिति ठीक नहीं होने पर कुछ को आईजीएमसी आने की सलाह दी गई। शिविर में डाक्टर सेविया डिसुजा, डॉक्टर प्रियंका ठाकुर और सीनियर रिसर्च फैलो जितेंद्र राणा ने सहयोग दिया।

इस अवसर पर डा. पी.सी.नेगी ने मीडिया कर्मियों को ह्दय रोग से बचाव संबंधी उचित परामर्श दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भागदौड़ भरे जीवन में अपने शरीर का चेकअप कराते रहना चाहिए और डाक्टरों से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ह्दय रोग के लक्षण प्रतीत होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल लाना चाहिए। ज्यादातर मामलों में अस्पताल पहुंचने में देरी जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अनियमित दिनचर्या के साथ अत्यधिक तनाव, धूम्रपान, हाइपरटेंशन, मोटापा, वसायुक्त भोजन व जंक फ़ूड के सेवन की आदतों के कारण ह्रदय रोग के मरीजों में वृद्धि हो रही है। इसके लिए आवश्यक है कि हम सेहत के अनुरूप कम वसा युक्त भोजन का सेवन करें, धूम्रपान, मदिरा और जंक फ़ूड के सेवन से बचें और नियमित व्यायाम व योग करें। प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें। अपने खाने में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित रखें और इसकी नियमित निगरानी करें। प्रेस क्लब ऑफ शिमला के अध्यक्ष उज्जवल शर्मा ने बताया कि शिविर में आईजीएमसी के हृदय रोग विशेषज्ञों ने 85 मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर में बी.पी एवं ई .सी.जी. की जांचें भी की गयीं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आईजीएमसी के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डा. पी.सी.नेगी का आभार जताया।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला से किन्नौर का सफर आसान हफ्ते में तीन दिन उड़ेगा हेलीकॉप्टर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में...

CM Sukhu Rallies Shahpur Youth Against Chitta and Honors Local Tradition

Addressing the Anti-Chitta Walkathon in Shahpur virtually from Shimla, CM Sukhu called upon citizens across Himachal Pradesh to...

बुराई पर अच्छाई की जीत और सनरॉक प्ले स्कूल में दशहरा उत्सव की भव्यता

कोटखाई क्षेत्र के अग्रणी प्री-स्कूल, सनरॉक प्ले स्कूल गुम्मा में विजयादशमी का पावन पर्व बेहद उत्साह और सांस्कृतिक...

Empowering Citizens Through Smart Healthcare and AI-Driven Innovations

The Software Technology Parks of India (STPI), under the Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), partnered with...