Junior Wing of Swaran Public School Kids have A Great Time during Sports Day

Date:

Share post:

Rajesh Sharma, Keekli Reporter, 16th May, 2015, Shimla

सामान्य दौड़ में आशना बेहतरीन; सुधांशु ने झटकी म्युजिकल चेयर; नर्सरी, केजी व पहली क्लासिज के छात्रों ने लिया भाग

swaran1राजधानी शिमला के स्वर्ण पब्लिक स्कूल द्वारा स्कूल के जूनियर बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जूनियर विंग के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया । इस अवसर पर चेयरमैन डिपार्टमेंट इकोनोमिक्स एन एस बिष्ट ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्चिंग के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों रोज़, लॉटस, टयूलिप, लिली के बीच विभिन्न स्पर्धाएं हुई। इन चारों सदनों के नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

जानकारी के मुताबिक सामान्य दौड़ में प्री नर्सरी की आशना व अनवी ने, केजी में अनिकेत, सारिका, पहली कक्षा में अनुज, आयुषी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा कैंडी कैचिंग में वरूण ने, थिंग्स कलैक्शन में आस्था, जागृति, फ्राँग जम्प में अक्षरा व हर्ष, फाइंड एप्पल में वैष्णवी, सृष्टि ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि रिले दौड़ में टयूलिप सदन ने बाजी मारी। छात्रों ने लेजियम डम्बल द्वारा अभिभावकों का खूब मनोंरंजन किया। बिस्किट इंटिग में आयान व भावेश, स्टिक पास में यश और शुभाशु ने, म्युजिकल चैयर में सुधांशु ने बाजी मारी। बैली में रोहिन व सक्षम, बैलून ब्लास्ट में लक्ष्मी ने अभिभावकों की खूब वाहवाही लूटी। सभी खेलों में ट्यूलिप सदन अव्वल रहा।

स्कूल की प्रिंसीपल सीमा मेहता ने सभी विद्यार्थियों की सराहना की। इस दौरान मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को गोल्ड व सिल्वर मेडल्ज सहित सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व को समझाया। स्कूल के सभी अध्यापकों ने इस खेल-कूद प्रतियोगिता में अपना पूर्ण सहयोग दिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि ने वहां मौजूद सभी छात्रों व अभिभावकों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं, सभी बच्चों को इसमें भी भाग लेना अति आवश्यक है। इसी से बच्चों का सम्पूर्ण विकास संभव होगा।

[mudslide:picasa,0,keeklimagazine@gmail.com,6149887766143909233]

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

पेपर लीक पर सख्त कानून युवाओं की जीत: जयराम

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन...

Digital Push for Preservation of Shakti Heritage

Governor Kavinder Gupta on Thursday said the 51 Shakti Peeths are not just places of worship but enduring...

HPSEDC to Open New Doors for Overseas Jobs

CM Sukhu has directed officials to explore the introduction of foreign language courses through the Himachal Pradesh Buildings...

आपदा प्रबंधन पर शिमला की बड़ी तैयारी

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि आपदा के दौरान प्रत्येक...