कोटपा अधिनियम 2003 के संदर्भ में बैठक

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला में कोटपा अधिनियम 2003 के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कोटपा के तहत धूम्रपान के चालान संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और तम्बाकू पदार्थों के विज्ञापनों के संदर्भ में गहनता से विचार-विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू पदार्थों की बिक्री के संदर्भ में पुलिस विभाग को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला एवं खण्ड स्तर पर कोटपा अधिनियम को लागू करने के लिए उड़न दस्तों का गठन किया, जिससे तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान एवं पंचायतों का गठन संभव हो सके तथा इस अधिनियम के तहत एकत्रित की गई धनराशि को उचित उपयोग में लाया जा सके। उपायुक्त ने जिला में कोटपा अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उचित प्रचार-प्रसार माध्यम पर बल दिया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में इस अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके और उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो। इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डाॅ. सुरेखा चैपड़ा ने बैठक का संचालन किया और विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी शशी बाला एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Pankaj Rai Sworn In as New HPERC Chairman in Dharamshala

Strengthening the regulatory leadership of Himachal Pradesh’s power sector, CM Sukhu today administered the oath of office and...

Celebrating a Century: CM Promises Support for Historic Dharamshala College

Celebrating a century of academic excellence, CM Sukhu has assured the Old Students’ Association (OSA) of Government College...

नावर में आस्था का महापर्व: माता दरोटेश्वरी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

नावर क्षेत्र का दरोटी गाँव आज भक्ति, परंपरा और सामाजिक बदलाव का साक्षी बना। शिक्षा मंत्री रोहित...

Himachal Pushes Tech-Driven Growth with New STPI Facility at Chetru

Himachal Pradesh took a major step toward becoming a regional tech hub today as CM  Sukhu inaugurated the...