March 11, 2026

कुत्ते कविता और मैं 

Date:

Share post:

Sitaram Sharma Siddharthसीताराम  शर्मा  सिद्धार्थ

कुत्ते कविता और मैं
हम तीनों साथ रहते हैं
सुबह होती है
मैं सोया पड़ा हूं
सबसे पहले  कुत्ते भौंक कर
भरते हैं वातावरण में चैतन्यता
मुझे जगाते हैं  उन्हें भी जगाते हैं जो अभी तक सोए हैं
आते हैं भीतर साष्टांग प्रणाम करते हैं
जो मैंने उनको कभी नहीं सिखाया
पूछ हिलाते मेरी छाती तक उछलते हैं
मेरी चाय के साथ ही होता है उनका ब्रेकफास्ट
कुत्तों के जागने के साथ ही
जाग जाता हूं मैं
कुत्ते नाश्ते के बाद फिर सो जाते हैं
मैं उठ कर बैठ जाता हूं
अलसाई सी जाग जाती है कविता
कविता ने भी कुत्तों से उछलना कूदना
निस्वार्थ प्रेम की अभिव्यक्ति
और यहां तक कि गुर्राना भी सीख लिया है
शुक्र है मैंने अभी तक भौंकना गुर्राना नहीं सीखा
शायद इसीलिए मैं थोड़ा सा अलग हूं
और थोड़ी सी अलग है कविता
पर हम सब अपनी अपनी विधा में निपुण है
वह गंध से ढूंढ सकता है बम
झांक सकता है आंखों के पीछे आभ्यंतर में
वह देख सकती है अंधेरों में
चीख सकती है  बेआवाज़
वह रखती माद्दा हंसते को रुलाने का
और रोते को हंसाने का
और मैं कर सकता हूं
इन दोनों को अथाह प्रेम !

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Previous article
Next article
Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

किसानों के हित में फैसले के लिए मंत्री ने बैठक की

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज किसानों के...

CS Assures Public on LPG and Petrol Availability

Chief Secretary Sanjay Gupta today chaired a review meeting to assess the availability of petrol, diesel, and domestic...

DFS जूंगा में विस्फोटक सुरक्षा सेमिनार

निदेशालय फॉरेंसिक सेवाओं (DFS), जूंगा में आज से “विस्फोटक एवं गोला-बारूद: सुरक्षा, हैंडलिंग और फोरेंसिक विश्लेषण” पर दो...

उप रोजगार कार्यालयों में कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन

जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से विभिन्न सुरक्षा पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा...