April 21, 2026

लड़कियां

Date:

Share post:

Ashok Dardअशोक दर्द,
गांव घट्ट, डाकघर शेरपुर,
तह डलहौजी, जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश

धान की पनीरी की तरह
पहले बीजी जाती हैं लड़कियां
थोड़ा सा कद बढ़ जाये
थोड़ा सा रंग निखर आये
तो उखाड़ कर दूसरी जगह
रोप दी जाती हैं लड़कियां
कभी खेत बंजर तो कभी उर्वर
आते हैं हिस्से
परन्तु फिर भी जड़ें पकड़ ही लेती हैं
जमीन को अपना लेती हैं खुशी से
पानी भरपूर मिले या फिर उमस भरी धूप
सब सहकर मुस्कुरा लेती हैं
समय के साथ जब
सुनहरी बालियों से लहलहा उठती हैं
तब खुद पे इतरा उठती हैं
उमस भरी धूप का दर्द भूलकर
फिर फसल देने के बाद
शेष बच जाती हैं
जैसे धान की बालियां उतार लेने के बाद
पराली
जमाना बरसों से इसी तरह
बीज-रोप रहा है धान की बालियां और
लड़कियां देख भोग रही हैं यह लम्बी यात्रा
बस मूकदर्शक सी बनकर
किसे अपना कहे रोपने वाले को या
फसल लेने वाले को
असमंजस आज भी उतना ही है
जितना कल था ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

1 COMMENT

  1. बहुत् अच्छा प्रयास है। हिमाचल के सृजन को सामने रखने के लिए कीकली को क्धाई। सभी कविताएं बढ़िया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

753 BC As per tradition, the city of Rome was founded by Romulus. 1526 In the First Battle of Panipat, Babur...

Today, 21 April, 2026 : Civil Services Day

Civil Services Day is observed every year on April 21 in India to recognize the vital role played...

शिमला के सभी न्यायालयों में लगेगी लोक अदालत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला द्वारा 9 मई 2026 को जिले के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत...

ठियोग स्कूल के दो छात्र IIT कानपुर के लिए चयनित

पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के दो मेधावी छात्र निपुण कंबोज और ललित कुमार का आईआईटी...