April 22, 2026

उम्मीद का धुंआ

Date:

Share post:

Deepak Bhardwajदीपक भारद्वाज

एक गांव से
निकलते हैं जब
नन्हे-नन्हे कदम
किसी सुदूर देश की सरहद के लिए
फिर वापिस, आ पाते हैं बहुत ही कम
क्योंकि वो नहीं देखते
निकलने के लिए ऐसा मुहूर्त
कि जिससे उनके कदमों के निशान
फिर भर सके
उनकी छाप से!
वो नई मिट्टी को
लगा लेते हैं, मस्तक पर
ठीक ऐसे ही जैसे
हमारी जुबां पर बैठ गई हैं
असंख्य भाषाएँ!!
बचपन का वो
गुली-डंडा, कंचे, पिट्ठू
वो खेल-खिलौने
सब दफन हो जाते हैं
उसी मिट्टी में
वो जगह सिर्फ़ जिंदा रहती होगी
तो यादों में!
जहां खूब सजती थी महफिलें
अब वहाँ नहीं दिखता है धुंआ तक भी
अभी तक इंतजार में खड़ी हैं वो
मटकंधी दीवारें
कि कब बिछेगी उन पर
कोई छत!
मधुमक्खियां कब आएंगी अपने छत्ते में
लेकर शहद!
गौरैया कब बनाएगी अपना बसेरा
अभी कोई बिरला ही
जलाता होगा आग भी वहां
ऐसी आग जिसमें नहीं
उठता है कोई धुआं
जलता रहता होगा अंदर ही अंदर
वहां बैठे इंसान के अंदर
यादों का,
और एक उम्मीद का थैला
वो सुनता रहता होगा
पांव की हर एक दबी दबी आवाज,
असंख्य भाषाओं से
मेरी जुबां को परेशानी नहीं है
दिक्कत है तो,
अपनी मां को भूलने की
ज्यादा क्या कहूँ
मैं भी बैठा रहता हूँ
उनके इंतजार में अब
कि कब वो आकर बनाएंगे
मिला-जुला एक आशियाना
ऐसा नहीं कि मैंने कुछ न किया हो
क्योंकि, मैं रहता हूँ
खुद से खोदे हुए एक
पहाड़ की कोख में।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Previous article
Next article
Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

1 COMMENT

  1. Deepak bhardwaj has written a beautiful poem . Migration has been the most important problem of rural himachal . Only the mountains can feel the the pain of people who have left their homes. Deepak has used beautiful images to send the message across.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

753 BC As per tradition, the city of Rome was founded by Romulus. 1526 In the First Battle of Panipat, Babur...

Today, 21 April, 2026 : Civil Services Day

Civil Services Day is observed every year on April 21 in India to recognize the vital role played...

शिमला के सभी न्यायालयों में लगेगी लोक अदालत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला द्वारा 9 मई 2026 को जिले के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत...

ठियोग स्कूल के दो छात्र IIT कानपुर के लिए चयनित

पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के दो मेधावी छात्र निपुण कंबोज और ललित कुमार का आईआईटी...