April 25, 2026

ललित कला अकादमी के अध्यक्ष और बोर्ड सदस्यों का शिमला प्रवास

Date:

Share post:

न्यू दिल्ली से ललित कला अकादमी के अध्यक्ष प्रो० वी० नागदास, उपाध्यक्ष नन्दलाल ठाकुर और कार्यकारी बोर्ड सदस्य सुमन मजूमदार, सी० एस० कृष्णा सेठी ने आज शिमला का प्रवास किया तथा उन्होंने गेयटी ड्रामेटीक सोसाईटी दी मॉल शिमला के गेयटी परिसर में स्थित चल रही ललित कला आर्ट गैलरी तथा क्रैग गार्डन में स्थित लेखक गृह का भी दौरा किया व भाषा एवं संस्कृति के निदेशक डॉ० पंकज ललित भी उपस्थित रहे। प्रवास के दौरान ललित कला अकादमी व भाषा एवं संस्कृति विभाग एवं गेयटी ड्रामेटिक सोसाईटी शिमला तथा ललित कला के आपसी मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

इसके पश्चात ललित कला अकादमी के अध्यक्ष प्रो० वी० नागदास व उनके दल के सदस्यों ने निदेशक, डॉ० पंकज ललित, भाषा एवं संस्कृति विभाग के साथ सचिव, भाषा एवं संस्कृति हि० प्र० सरकार व मुख्य सचिव हि० प्र० सरकार से भी भेंट की। मुख्य सचिव हि० प्र० सरकार ने सुझाव दिया की ललित कला अकादमी द्वारा चलाई जा रही आर्ट गैलरी में होने वाली गतिविधियों को बार्षिक कैलेण्डर बनाया जाए और गतिविधियों को बड़े स्तर पर बढावा दिया जाए।

ललित कला अकादमी के अध्यक्ष प्रो० वी० नागदास ने आश्वासन दिया कि गेयटी परिसर में चल रही ललित कला आर्ट गैलरी तथा क्रैग गार्डन में स्थित लेखक गृह के लम्बित मामलों को शीघ्र ही हल करेंगे तथा गेयटी थियेटर में स्थित ललित कला आर्ट गैलरी में नियमित रुप से स्तरीय कार्यक्रम किए जाऐंगें और जल्द ही इस पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जल संरक्षण को लेकर शिमला में जागरूकता अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा “हमारे जल को बचाएं: संरक्षण करें, सुरक्षा करें, पुनर्स्थापित करें” (20 से...

Himachal Clears Final Dues of Class-IV Retirees

On the directions of Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu, the Himachal Pradesh government has ordered the immediate release...

शिमला में भाषा सेतु : चार किताबें मलयालम में अनूदित

शिमला स्थित ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय मलयालम...

This Day In History

1915 Start of the Armenian Genocide: The Ottoman Empire began mass arrests and deportations of Armenian leaders and intellectuals,...