मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना की जिला स्तरीय समिति बैठक आयोजित

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज अपने कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना की जिला स्तरीय समिति बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति द्वारा वर्ष 2021-22 में 53 प्रस्तावनाएं स्वीकृत की गई, जिसमंे प्रशिक्षकों की संख्या 53 और प्रशिक्षणार्थियों की संख्या 285 है। उन्होंने कहा कि 2021-22 में 53 लाख 32 हजार 500 रुपये की राशि प्रशिक्षण के लिए व्यय की गई। आदित्य नेगी ने कहा कि प्रशिक्षण उन पात्र प्रशिक्षणार्थियों को ही देना चाहिए, जो प्रशिक्षण प्राप्त कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके और सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आजीविका कमा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 2022-23 में प्रथम चरण में 90 प्रस्तावनाएं स्वीकृत की गई है, जिसमें प्रशिक्षकों की संख्या 90 और प्रशिक्षणार्थियों की संख्या 449 है। इस वित्तीय वर्ष में इस योजना में 2022-23 में 60 लाख 61 हजार 500 रुपये की राशि का आबंटन समस्त विकास खण्डों को दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक प्रशिक्षण देना आवश्यक है, जिससे युवा वर्ग स्वयं इस योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर हो सके। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में कढ़ाई, रुमाल, जुराबें, टोपियां एवं अन्य ऊनी वस्त्र, शाॅल तथा धातु एवं लकड़ी का काम, चित्रकारी जैसे प्रशिक्षण देना आवश्यक है, जिससे कि स्वयं तैयार किए गए शिल्प को देश तथा प्रदेश में प्रदर्शनियों के माध्यम से विक्रय करके अपनी आजीविका कमाने में सक्षम हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने भी इस योजना के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए मोहित रत्न, महाप्रबंधक उद्योग योगेश गुप्ता, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: साहित्य और संस्कृति का संगम

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्य, भाषा और संस्कृति को समर्पित दो विशेष कार्यक्रम—“श्यामला कवि सम्मेलन” तथा “श्यामला...

CM Sukhu Appeals for Active Participation in Census 2026

CM Sukhu has called upon the people of Himachal Pradesh to actively engage in Census 2026 and take...

Healthy Baby Competition at Shimla Summer Festival: Apply Online

APPLICATION FORM FOR HEALTHY BABY COMPETITION As part of the International Shimla Summer Festival 2026, the Department of Health...

Major Health Sector Push: Funds Released, Reforms Accelerated

CM Sukhu on Sunday announced the release of ₹100 crore to the Health Department for clearing pending payments...