पोषण अभियान : बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में कदम

Date:

Share post:

पोषण अभियान के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्नी के सौजन्य से आज सुन्नी में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल ने शिरकत की। अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि पोषण सप्ताह की शुरुआत वर्ष 1982 से की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अच्छे पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

पोषण अभियान : बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में कदम

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 के बाद पोषण अभियान की शुरुआत की गई और इस वर्ष छठा पोषण माह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम मोटे अनाज को अपने आहार में शामिल करके कई रोगों से निजात पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने महिलाओं तथा बच्चों के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में बसंतपुर, सुन्नी, नालदेहरा, जलोग, मढोड़घाट, मांदरी, ठैला की सर्वश्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पोषण अभियान के तहत लाभार्थी को लोहे की कढ़ाई प्रदान की गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण अभियान के तहत लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसी प्रकार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बीपीएल परिवारों को परिवार सहित बालिका की फोटो फ्रेम प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त अवनीका और आयशा का अन्नप्राशन किया गया। श्रुति का और प्रीति चौहान की गोद भराई भी की गई तथा हस्ताक्षर अभियान जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इससे पूर्व बाल विकास परियोजना अधिकारी हरीश कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में पधारने पर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा तथा अन्य विभागों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

SJVN Collaborates With PFC For Financing Diverse Project Portfolio Worth Rs 1,18,826 Crores

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CBSE Skill Expo 2026–27: St. Edward’s School Shimla Hosts Regional Showcase

St. Edward’s School became a vibrant hub of innovation, practical learning, and career insights as it hosted the...

Blazing the Ice: AHS Skater Tejasvi Kuthiala Dominates at Asian Trophy 2026

Auckland House School has added another feather to its cap with an extraordinary performance by student-athlete Tejasvi Kuthiala...

मानवी संस्था का सहयोग: 50 विद्यार्थियों को मिले गर्म वस्त्र

सर्दियों के आगमन को देखते हुए मानवी संस्था ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बडाश (खुफ़टधार) के 50 विद्यार्थियों...

India Expands EU Clinical Waivers for Medical Tech

The Union Ministry of Health and Family Welfare has introduced significant amendments to the Medical Devices Rules, 2017,...