जिला में पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत 44275 बच्चों, 9725 गर्भवती व धात्री माताओं को तथा 7384 किशोरियों को किया जा रहा है लाभान्वित

Date:

Share post:

DPRO.16.7.16aकीक्ली रिपोर्टर, 16 जुलाई, 2016, शिमला

जिला शिमला में 2154 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 44275 बच्चों को पूरक पोषाहार व 9789 गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा 7881 किशोरियों को एकीकृत बाल विकास परियोजना के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी आज उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने सामाजिक एवं अधिकारिता विभाग के तहत महिला एवं बाल विकास जिला शिमला की जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी ।

उन्होंने बताया कि पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत 53473 बच्चों को पंजीकृत किया गया है जिनमें से 44275 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 9725 गर्भवती व धात्री माताओं को तथा 7384 किशोरियों को पोषाहार कार्यक्रम प्रदान किया जा रहा है । इसी प्रकार पूर्वशाला शिक्षा के अन्तर्गत 13766 बच्चे लाभान्वित किए जा रहे हैं । 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषाहार स्तर वृद्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर बच्चों के स्वस्थ सुधार में विशेष प्रयास किए जाए। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह 46911 बच्चों का वजन लेकर वृद्धि चार्ट तैयार किया जाता है ।

उन्होंने बताया कि जिला में आंगनबाड़ी के तहत 2215 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है । जिनके द्वारा अभी तक कुल 8 करोड़ 87 लाख 86 हजार 900 रू. की बचत की गई है ।  इसी प्रकार 434 समूहों को बैंको से जोड़ कर 5.8 करोड़ रू. के ऋण आय सृजनात्मक गतिविधियों के लिए उपलब्ध करवाएं गए है । बेटी है अनमोल योजना के तहत प्रथम त्रिमास में 204 लाभार्थियों को 14 लाख 66 हजार रू. की राशि, द्वितीय घटक में 701 लाभार्थियों को 5 लाख 37 हजार रू.की राशि प्रदान कर लाभान्वित किया गया है ।

DPRO.16.7.16इसी कड़ी में विशेष घटक उपयोजना के अन्तर्गत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए 2 करोड़ 32 लाख रू. की राशि खर्च कर 94 भवनों का निर्माण किया गया । इसी प्रकार सामान्य योजना के अन्तर्गत 1 करोड़ 37 लाख रू. की राशि खर्च कर 41 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया गया है ।उन्होंने इस योजना के तहत भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।

बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इसे जिला, ब्लॉक व चयन्ति पंचायतों में विशेष कार्य योजना तैयार कर प्रभावी रूप से लागू करने के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए । उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियों एकीकृत बाल विकास योजना के तहत उप मण्डल स्तर की बैठक कर आंगनबाड़ी केन्द्रों की ग्रेडिंग 31 जुलाई से पहले करने के निर्देश दिए।

बैठक में सदस्य सचिव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राकेश भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व विस्तार पूर्वक सभी मद्दों के सम्बन्ध विस्तारपूर्वक जानकारी दी । अतिरिक्त उपायुक्त डी.के.रतन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नीरज मित्तल, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा अजय शर्मा के अतिरिक्त सभी बाल विकास अधिकारी व आंगनबाड़ी प्रशिक्षण के प्रधानार्चाय उपस्थित थे ।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1642 Battle of Edgehill: The first major pitched battle of the English Civil War was fought between forces loyal...

Today, 23 Oct, 2026 : World Snow Leopard Day

Observed annually on October 23, World Snow Leopard Day was established following the historic adoption of the Bishkek...

Bank of India Joins Hands with C-DAC for Future Ready Financial Tech

In a major push toward building a future-ready financial ecosystem, the Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC)...

ARI Converts Garden Waste into 6000 kg Organic Compost Annually

As part of Special Campaign 6.0, the Agharkar Research Institute (ARI), Pune, is demonstrating how scientific innovation can...