सी बी एस ई जमा दो का ओवरऑल परिणाम 94 फीसदी; लड़कियां लड़कों से 1 फीसदी आगे

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 22 मई, 2016, शिमला

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा शनिवार को जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। सीबीएसई जमा दो के परीक्षा परिणाम की ओवरऑल प्रतिशतता 94 फीसदी रही है। बीते वर्ष की तरह इस बार भी लड़्कों के मुकाबले लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष लड़कियों की पास प्रतिशतता 92 फीसदी रही, जबकि लड़कों की पास प्रतिशतता 91 फीसदी रही है। अप्रैल मार्च माह में करवाई गई जमा दो की परीक्षा में देशभर से 1067900 छात्र बैठे थे। जिसमें 446641 लड़कियां और 621259 लड़कें शामिल रहे। जिला शिमला में सीबीएसई पाठ्यक्रम स्कूलों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

शत प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर का परिणाम; सीमा नेगी ने झटका पहला स्थान

सरस्वती विद्या मंदिर, वरिष्ठ माध्यमिक आवासीय विद्यालय हिम रश्मि परिसर, विकासनगर शिमला का सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में विद्यालय के कुल 76 विद्यार्थी बैठे थे। जिनमें सभी विद्यार्थी उतीर्ण है। इसमें प्रथम  स्थान पर सीमा नेगी ने 95.2, द्वितीय स्थान पर मानसी धीरटा व स्वाती शर्मा ने 93.8 तथा तृतीय स्थान पर प्रभात सत्य ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम रोशन करवाया। विद्यालय के अच्छे परिणाम आने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर वर्मा ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को बधाई दी एवं विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आगे भी इससे बढ़कर मेहनत करें।

सेक्रेड हार्ट कानवेंट में एैनी चौहान को पहला स्थान

शिमला सेक्रेड हार्ट कानवेंट स्कूल शिमला के दूसरे बैच में सीबीएसई जमा दो का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के छात्र एैनी चौहान ने गणित विषय 100 प्रतिशत अंक और ओवरऑल 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर नॉन मेडिकल विषय में पहला स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स संकाय में इशिका सक्सैना ने 93.8 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है वही निकिता लेखटा ने 93.2 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वही कनिष्क चौहान ने मेडिकल संकाय में 88.8 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल की प्रिंसीपल सिस्टर जसिंथा ने छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी है।

डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल के 242 छात्र फस्र्ट डिवीजन में पास; 36 छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक; निखिल शर्मा स्कूल में पहले स्थान पर

डीएवी लक्कड़ बाजार शिमला के सीबीएसई जमा दो के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के 242 छात्रों ने यह परीक्षा फस्र्ट डिविजन में पास की है। 36 छात्रों ने 90 फीसदी अंक हासिल कर यह परीक्षा उतीर्ण की है तो 92 छात्रों ने 80 फीसदी से अधिक अंक तीनों ही संकायों में हासिल किए है। स्कूल में विज्ञान संकाय में निखिल शर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। नॉन मेडिकल विषय में मानवी आलुवालिया ने 95.4 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान और निकिता ने 92.2 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। आट्र्स संकाय में प्ररेणा ने 95.4 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

स्कूल में इंग्लिश विषय में 32 फिजिक्स में 33, केमेस्ट्री में 29, बायोलॉजी 25, मैथ 13, एकाउंट्स 8, पीएड 82, ज्योग्राफी 18, इक्नोमिक्स 15, पॉल्टिकल साइंस 13, आईपी 33,  डांस 3, म्युजिक 17 और इंटर प्री-योर शिप में 3 छात्रों ने 90 फीसदी अंक हासिल किए है। स्कूल की प्रिंसीपल कामना बेरी ने बेहतर परिणाम के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी है। इन छात्रों ने हासिल किए 90 फीसदी से अधिक अंक डीएवी के जिन छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं, उसमें निखिल शर्मा, मानवी आलुवालिया, प्ररेणा, शिवांशी सूद, लोकेश्वर सिंह, अनायाश्री, हनी शर्मा, अंकुर ठाकुर पुष्कर शर्मा, यशिका कैथ, नियति गुप्ता, ऋषभ कुमार, आदिशा सैनी, ज्योति ठाकुर, गुजाली धैंटा, इशिका डोगरा, निहारिका, वशिष्ठ, निकिता नागरे, कशिका धांटा, हर्ष शर्मा, साहिल तंवर, साक्षी ठाकुर, ऋषभ गुप्ता, आरश्रिया परासर, श्रृतिका, अभिषेक भारद्वाज, रिताक्षी कंवर, कृति ठाकुर, पियूष पठानिया, सौभ्या सूद, दिव्या वर्मा, प्रयास शर्मा, प्रकृति खुराना, स्पश, नीरज नेगी, पारिमा जसवाल शामिल है।

डीएवी न्यू शिमला के छात्र–छात्राएं

डीएवी न्यू शिमला में कुल 194 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी और परिणाम शत प्रतिशत रहा। अपूर्वा चौहान ने वाणिज्य संकाय से 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय 57 छात्रों में से 7 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। जिसमें प्रथम अपूर्वा चौहान ने 97 फीसदी अंक, द्वितीय श्रद्धा करोल ने 94.4 फीसदी अंक और तृतीय अवंतिका ने 94 फीसदी अंक हासिल किए। कला संकाय में कुल छात्र 54 में से 10 छात्रों ने 95.6 और 10  छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है।

कला संकाय में प्रथम स्थान 95.6 अंक प्राप्त कर द्विविजा शर्मा ने, द्वितीय स्थान 95.2 प्राप्त कर नटालिया सिंह ने और तृतीय स्थान 94.2 प्राप्त कर हेमंत गोदारा ने हासिल किया है। विज्ञान संकाय में कुल छात्र 83 में से 31 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। इसमें प्रथम स्थान 96 प्रतिशत फीसदी अंक से हर्ष चौहान ने, द्वितीय स्थान 95.8 फीसदी अंक से दिव्यांशु चौहान और तृतीय स्थान 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर वैभव ठाकुर ने प्राप्त किया है।

जेसीबी पब्लिक स्कूल के होनहारों ने भी किया बेहतर प्रदर्शन

शिमला सीबीएसई के 12वीं के घोषित परीक्षा प रिणाम में जेसीबी पब्लिक स्कूल के होनहारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर अच्छे ग्रेड से परीक्षा पास की। विज्ञान संकाय में मेडिकल वर्ग में श्रद्धा शर्मा 96 प्रतिशत, रिया वाली 95.5 प्रतिश तथा संयम चौहान 94.5 अंकों के साथ प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। नॉन मेडिकल वर्ग में अभिनव शर्मा 95 प्रतिशत, होशांग चौहान 94.5, मानिक्य गर्ग, 94 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में दीपिका शर्मा 91 प्रतिशत, लीवलीन कौर 90.5 प्रतिशत और अस्मिता ठाकुर 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में रहे। कला संकाय में  गौरव 89 प्रतिशत, अंशुल 80.5, तथा मिनाक्षी 80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल प्रबंध निदेशिका कुशल मल्होत्रा तथा स्कूल प्रधानाचार्य रेखा वाली ने बच्चों को बधाई दी और सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी।

एडवर्ड में अभिषेक कोहली प्रथम

सेंट एडवर्ड स्कूल में सीबीएससी परीक्षा परिणाम में साइंस में अभिषेक कोहली और रूशिल सूद को 92 फीसदी अंक मिले है। वाणिज्य में मोदित गुप्ता को 95.6 अंक मिले है।

लॉरेट पब्लिक स्कूल के छात्र भी छाए

सीबीएसई द्वारा शनिवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में लॉरेट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस संकाय में विनायक ने 92.4 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। शिवम ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और यशवर्धन ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स संकाय में संदीप जॉसन ने 58.2 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के छात्र यशवर्धन ने इंग्लिश विषय में 95 अंक हासिल किए है। वही गणित विषय में विनायक ने 95, फिजिक्स में विनायक, यशवर्धन और शिवम ने 95 और केमेस्ट्री विषय में भी इन तीनों छात्रों ने 95 फीसदी अंक हासिल किए है। बायोलॉजी विषय में  गायत्री ने 95 एकाउंट विषय में संदीप ने 95 और पॉलिटिकल साइंस में हरमन प्रीत सिंह और निशांत शर्मा ने 95 अंक हासिल किए है।

सेंट थॉमस स्कूल के मेधावी छाए

सीबीएसई के जमा दो के परीक्षा परिणाम में साइंस संकाय में नवीन शर्मा ने 88.4 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। स्कूल में तीनों संकायों के 92 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से सभी छात्रों ने परीक्षा उतीर्ण की है। साइंस ग्रुप में दूसरा स्थान तनिष्का शर्मा ने 86 फीसदी अंक हासिल कर और प्रिसि ने 83 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स संकाय में वंदना गौतम ने 81 फीसदी अंक हासिल कर पहला, 79.8  फीसदी अंक हासिल कर शिवम छाबरा ने दूसरा और 72 फीसदी अंक हासिल कर मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आट्र्स संकाय में आशिता शर्मा और गरिमा सापरा ने 86.5 फीसदी अंक हासिल किए है तो कुनाल शर्मा ने 86 फीसदी अंक हासिल किए है।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Conferred with ‘Desh Ratna’ Award by Kumar Swami Ji

Attending the sacred Samagam of Jagadguru Mahabrahmarshi Kumar Swami Ji along with Lady Governor Bindu Gupta, Governor Kavinder...

शिमला से किन्नौर का सफर आसान हफ्ते में तीन दिन उड़ेगा हेलीकॉप्टर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में...

CM Sukhu Rallies Shahpur Youth Against Chitta and Honors Local Tradition

Addressing the Anti-Chitta Walkathon in Shahpur virtually from Shimla, CM Sukhu called upon citizens across Himachal Pradesh to...

बुराई पर अच्छाई की जीत और सनरॉक प्ले स्कूल में दशहरा उत्सव की भव्यता

कोटखाई क्षेत्र के अग्रणी प्री-स्कूल, सनरॉक प्ले स्कूल गुम्मा में विजयादशमी का पावन पर्व बेहद उत्साह और सांस्कृतिक...