भारतीय सेना में अग्नि वीरो के पंजीकरण तिथि की अवधि 15 से 20 मार्च 2023 तक बढ़ाई

Date:

Share post:

सेना में अग्नि वीरों के पंजीकरण की तिथि की अवधि 20 मार्च तक बढ़ाई गई है व इच्छुक युवा 20 मार्च 2023 तक अपना पंजीकरण करवाकर भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होकर देश की सेवा कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निर्देशक कर्नल शलभ सनवाल नए यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला ,सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए शुल्क ₹250 का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा। पंजीकरण के लिए साइबर उपयोग करने वाले उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डाटा सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की भर्ती के संबंध में जानकारी व जागरूकता के लिए सेना की वेबसाइट पर हिंदी एवम अंग्रेजी में वीडियो उपलब्ध है। वीडियो में भर्ती प्रक्रिया की तैयारी के सैंपल पेपर एवं सेना में चयन होने तक की तैयारी की संपूर्ण विस्तृत जानकारी दी गई है।

Read More Article: https://keekli.in/

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...