हिमाचल के बैंटनी कैसल का लोकार्पण : ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर

Date:

Share post:

शिमला के मॉल रोड पर स्थित ऐतिहासिक बैंटनी कैसल का 20 सितम्बर, 2023 को सायं 7ः00 बजे माननीय मुख्यमंत्री हि०प्र० सुखविन्दर सिंह सुक्खू के कर-ंउचयकमलों तथा माननीय उप-ंउचयमुख्यमंत्री हि०प्र० मुकेश अग्निहोत्री की गरिमामयी उपस्थिति में लोकार्पण किया जा रहा है। विभाग के निदेशक, डॉ० पंकज ललित ने जानकारी दी कि बैंटनी कैसल का निर्माण कैप्टन बैंटनी द्वारा 1830 में एक कॉटेज के रूप में किया गया था। वर्ष 1880 में महाराजा सिरमौर ने इसका पुनर्निर्माण करवाया।

हिमाचल के बैंटनी कैसल का लोकार्पण : ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर
हिमाचल के बैंटनी कैसल का लोकार्पण : ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर

प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महाराजा सिरमौर ने बैंटनी इस्टेट को आर्मी कार्यालय स्थापित करने के लिए भारत सरकार को सौंप दिया। वर्ष 1968 में यह इस्टेट मै॰ राम कृष्ण एण्ड सन्ज, 150 लोअर बाज़ार, शिमला जोकि लैहणू मल ठाकुर दास के परिवार से सम्बन्धित थे, द्वारा रूपये 3.50 लाख में खरीद ली गई। इस ऐतिहासिक परिसर का कुल क्षेत्रफल 19436.83 वर्ग मीटर है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 में 27.84 करोड़ की लागत से बैंटनी कैसल का अधिग्रहण किया गया है।

इसकेे जीर्णोद्धार पर लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत आई। उन्होंने बताया कि बैंटनी कैसल में विभिन्न दीर्घाओं में महात्मा गांधी की शिमला यात्राओं, डॉ० यशवन्त सिंह परमार तथा सत्यानंद स्टोक्स के जीवनवृत्त, शिमला शहर के इतिहास, स्वतन्त्रता आंदोलन तथा जन-ंउचयजातीय क्षेत्र स्पीति की संस्कृति को दर्शाया गया हैै। इसके अतिरिक्त प्रत्येक शाम को दिखाए जाने वाले लाईट एण्ड साउण्ड शो में शिमला के गौरवमयी इतिहास से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी दर्शाई गई है।

बैंटनी कैसल कालीबाड़ी रोड पर एक ऐतिहासिक इमारत है। यहां तक पहुंचने के लिए एचआरटीसी की टैक्सी सेवा भी है जो कि पुराना बस स्टैंड से सीटीओ तक पहुंचाती है। सीटीओ से महज 50 मीटर की दूरी पर यह ऐतिहासिक धरोहर है। संग्रहालय प्रातः 10ः00 से 5ः00 बजे तक खुला रहेगा तथा लाईट एण्ड सांउड शो का सायं 7ः30 से 8ः00 बजे तक आनंद ले सकेंगे।

साहित्यिक उत्कृष्टता का खुलासा: एसजेवीएन और कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट साहित्यिक प्रतियोगिता के विजेता घोषित

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...