डाॅ. साधना ठाकुर ने किया जिला स्तरीय रेडक्राॅस मेले का उद्घाटन

Date:

Share post:

उन्होंने कहा कि राज्य रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा नालागढ़ में रेडक्राॅस का पहला ब्लड बैंक आरम्भ किया जा रहा है तथा रेडक्राॅस द्वारा तीन जिलों के दूर-दराज क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंसों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें मण्डी, लाहौल-स्पीति व किन्नौर शामिल है। विश्व रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक उपमण्डल स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वर्ष 2020-21 में गरीब व प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को लगभग कम्बल व किचन सेट वितरित किए गए। कोविड के दौरान होम आइसोलेट मरीजों के लिए रेडक्रॉस हेल्पलाईन का संचालन किया गया, जिसके तहत लोगों को चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। कोविड महामारी के दौरान राज्य रेडक्रॉस द्वारा मास्क, स्वच्छता किट, साबुन, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व अन्य सामग्री जरूरतमंद लोगों को वितरित की गई।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेश में विभिन्न जिलों में स्थापित रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा भी अपने स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं मंे बढ़ती हुई नशा प्रवृति को दूर करने के लिए रेडक्राॅस के माध्यम से सम्मेलनों का आयोजन कर समाज को जागृत किया जाएगा, इसके तहत काॅलेज व स्कूल स्तर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों व युवाओं में समाज के लिए सेवा कार्य करने के भाव को भरने के लिए कनिष्ठ व युवा रेडक्राॅस सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा आरम्भ किए गए कार्यक्रम एम्बेसडर ऑफ बुशैहर सम्मान के लिए श्री ठाकुर सत्या नारायण कपूरिया मंदिर न्यास ट्रस्ट रामपुर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किनु के शारीरिक शिक्षक दुर्गा प्रसाद को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एम्बेसडर ऑफ बुशैहर सम्मान के लिए सम्मानित किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि राज्य रेडक्राॅस द्वारा बरसात में वन लगाने के लिए भव्य कार्यक्रम प्रदेश के अनेक क्षेत्रों मंे आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने सभी से इसका हिस्सा बन व्यापक रूप से हरित वातावरण और प्रभाव के प्रसार के लिए इसमें सम्मिलित होने की अपील की।

उन्होंने मेला मैदान में विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों व स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन भी किया। उन्होंने दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण तथा काॅलेज की छात्राओं को स्वच्छता किट भी वितरित की। कार्यक्रम में हिमकोफैड के अध्यक्ष कौल नेगी ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का वर्णन किया और पात्र लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ कर सर्वांगीण विकास के सोपान स्थापित किए गए है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहान ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा विभिन्न गतिविधियों के तहत 2 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता 131 गरीब व जरूरतमंद लोगों को प्रदान की गई। संत निरंकारी मिशन के सहयोग से शिमला में आयोजित रक्तदान शिविर में 90 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जुलाई, 2021 में जिला के विभिन्न उपमण्डलों के तहत 111 स्थानों पर 42500 पौधों का रोपण किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय एकता का संदेश देती जागरूकता दौड़ रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। रामपुर उपमण्डल के तहत गानवी व ननखड़ी में आर्यवर्त सोसायटी के सहयोग से मल्टी स्पेशिलिटी हेल्थ चैकअप शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 520 लोगों को मुफ्त दवाईयां प्रदान की गई। रामपुर के लबाना-सदाना गांव में अग्नि प्रभावित 8 परिवारों को किचन सेट व हाइजिन किट प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि शिमला में एम्बुलेंस सेवाएं प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी रामपुर सुरेन्द्र मोहन ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर परिषद प्रीती, डीएसपी चन्द्र शेखर, जिला महामंत्री विजय गुप्ता, निदेशक हिमफैड नरेश चैहान, रेडक्राॅस के संरक्षक, उप-संरक्षक, आजीवन सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं के सभी चुने प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिलै दि दौं: सतलुज घाटी का लोक-मर्म और काव्य-सौंदर्य – हिमेंदर बाली

"शिलै दी दौं" धर्मपाल भारद्वाज का पहाड़ी संग्रह है, जिसे महासुवी (सधोची) बोली में ठेठ पहाड़ी भावात्मकता के...

लोक भवन में राज्यपाल ने सर्वोदय बाल आश्रम के बच्चों संग मनाया दीप पर्व

दीपावली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में है और इस बात को सच कर दिखाया...

शिमला प्रशासन सख्त: SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की समीक्षा

अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और मामलों की समीक्षा को लेकर शिमला जिला...

CM Sukhu Hails BBMB Verdict as a Triumph for 75 Lakh Himachalis

In a landmark verdict for Himachal Pradesh's financial rights, the Supreme Court ruled in favor of the state...