मतदान अवधि के दौरान मादक पदार्थों को बेचने व वितरित करने पर रहेगी पाबंदी

Date:

Share post:

एसजेवीएन फाउंडेशन द्वारा हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
मतदान अवधि के दौरान मादक पदार्थों को बेचने व वितरित करने पर रहेगी पाबंदी

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला शिमला में पंचायती राज संस्थाओं के लिए मतदान 2 मई 2023 को सुनिश्चित किया गया है जिसके मद्देनजर पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 158-आर के तहत मतदान क्षेत्र में मतदान से 48 घंटे पूर्व शराब की बिक्री और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।  

आदेशानुसार स्पिरिट युक्त, किण्वित या मादक शराब या इस प्रकृति के अन्य पदार्थ मतदान क्षेत्र के भीतर किसी होटल, खानपान घर, पाकशाला, दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या प्राइवेट स्थान पर मतदान की समाप्ति के लिए नियत घंटे के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान बेचने, देने या वितरित करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर आईपीसी की धारा 188 और राज्य पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 158-आर तथा अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Chapslee School hosts NEP 2020-focused AI workshop

Chapslee School, Shimla organised a full-day district-level deliberation workshop for teachers on June 6, 2026, focusing on CBSE’s...

बाल रंगमंच उत्सव 2026 में स्कूलों की भागीदारी और लेखकों से कहानियाँ आमंत्रित

कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अक्टूबर 2026 में शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर स्थित गोथिक हॉल में बाल रंगमंच...

डीएवी खेल प्रतियोगिता में गजेड़ी ठियोग बना ओवरऑल चैंपियन

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, गजेड़ी ठियोग ने डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (क्लस्टर स्तर) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए...

Cultural celebration concludes with Governor’s presence

Governor Kavinder Gupta today graced the closing ceremony of the 71st Annual Function and All India Drama and...