पैंतरा: डॉo कमल केo प्यासा की एक कविता

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

मौसम ने ली
करवट,
गिरगिट ने रंग
बदले !
थाली के बैंगन
बेपैंदे लोटे,
सब लुढ़के,लुढ़कने लगे !

छुट पुट बादल
छटं गए सब,
अंगड़ाई ली फिर
मौसम ने !
नहीं बदले गा
क्या फिर कल ?
नहीं है कोई
आशंका अब ।

आसमान तो साफ है
पूरे का पूरा अभी
हां,किसी ने जाल
जरूर पसारा है !
जोड़ तोड़ समझौते
और मजमून नए
मैनफेस्टोस के
आम चर्चा बने हैं !

विकास शिक्षा गरीबी उन्मूलन
बेकारी मंहगाई और भ्रष्टाचार की
फिर से लेने लगे दुहाई है !
बजने लगे हैं
फिर से भौंपू,
गली हाट बाजारों में।
गिरावट के बाद
उछाल आए गा देखना
आम चीजों के भाव में !

दिल खोल कर
चढ़े गे चढ़ावे
बड़े बड़े देवताओं
के चरणों में।
बरसे गे फूल
और हार पड़ेंगे
आम जन के सामने।

चढ़ावा चड़त का
कई गुणा बन
वापिस मिल जाए गा
देव भगत श्रद्धालुओंको !
मौसम ले लेगा
खुद ही करवट और
पैंतरा खा बदल जाए गा !

पैंतरा: डॉo कमल केo प्यासा की एक कविता

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1854 American philosopher Henry David Thoreau published Walden, an exploration of simple living and self-reliance that later inspired civil...

क्रांतिकारी शहीद मदन लाल ढींगरा – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी आज हम स्वतंत्रता से अपने देश में कहीं भी आ-जा सकते हैं, कहीं...

शुराचली को सौगात: स्वास्थ्य और सुविधाओं का नया दौर

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल की ग्राम पंचायत भोलाड़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं...

वादे बनाम हकीकत: जयराम ठाकुर ने खोली प्रशासनिक व्यवस्था की पोल

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में जारी एक बयान में राज्य की कांग्रेस सरकार...