राज्यपाल ने विवेक अग्निहोत्री को मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी सेन्टर का ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया

Date:

Share post:

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां सोलन जिला के कोठू स्थित इंटीग्रेटिड मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी री-हेबिलिटेशन सेन्टर मानव मन्दिर के ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में विख्यात फिल्म निर्माता एवं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम औपचारिक तौर पर घोषित किया। उन्होंने राजभवन से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसके लिए विवेक अग्निहोत्री को बधाई भी दी। इस अवसर पर मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी से पीड़ित रोगी भी राजभवन में उपस्थित रहे।

मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी सेन्टर

उन्होंने कहा कि मांसपेशियों से संबंधित इस रोग का उपचार संभव है और इस केंद्र में फिजियोथैरेपी, होइड्रोथैरेपी, योगा तथा प्राणायाम सहित आधुनिक मशीनों के माध्यम से उचित देखभाल की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने मन की बात कार्यक्रम में इस केंद्र की सराहना कर चुके हैं। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि इस केंद्र में उपलब्ध सेवाओं के प्रचार-प्रसार में विवेक अग्निहोत्री अपनी भूमिका बखूबी निभाएंगे और इन प्रयासों से अधिक से अधिक लोगों को इस केंद्र के सहयोग के लिए भी प्रेरित करेंगे।

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे इस केंद्र से जुड़कर मानव सेवा में अपना बहुमूल्य सहयोग दें। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़े विवेक अग्निहोत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कंेद्र की गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही उन्हें समाज सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है और वे इसमें सक्रिय रूप से सहयोग देते रहेंगे। मानव मन्दिर में सेवाएं प्रदान कर रही उमा बाल्दी ने राज्यपाल का स्वागत किया जबकि मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी के रोगी विपुल गोयल ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल और राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

India’s Sports Icons & Youth Unite for National Sports Day

In celebration of National Sports Day on August 27, 2026, India is set to host a massive youth...

व्यावसायिक प्रशिक्षकों को सौगात: मानदेय वृद्धि और छुट्टियों पर बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों (Vocational Trainers) के मानदेय में वृद्धि और विभिन्न सेवा...

Sanskrit: India’s Ancient Code for Viksit Bharat 2047

Governor Kavinder Gupta has advocated for preserving, promoting, and modernizing Sanskrit to ensure it thrives as a living...

हिमाचल का नया दांव: ई-मार्ट से बदला ग्रामीण महिलाओं का भाग्य

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए 'श्यामार्क' (Shyamark) ब्रांड और...