विद्यार्थियों ने पॉटर्स हिल से पृथ्वी दिवस पर 100 किलो कूड़ा उठाया

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने विश्व पृथ्वी दिवस पर शहर के पर्यटन केंद्र पॉटर्स हिल में सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवी संस्था हीलिंग हिमालयाज के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में विभाग के 102 विद्यार्थियों ने 100 किलो से ज्यादा कूड़ा एकत्र किया । कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल ने इसके लिए विभाग को बधाई दी। कार्यक्रम के विद्यार्थी-संयोजक मुकेश कुमार और संदीप बोध ने बताया कि शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर प्रभा जिस्टू कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं और अध्यक्षता चीफ वार्डन प्रोफ़सर अजय कुमार अत्री ने की।  इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कूड़ा कचरा एकत्र करने के बाद एचएफआरआई के एम्फी थियेटर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

पॉटर्स हिल में हुए अपनी तरह के इस पहले कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रभा जिस्टू कहा कि विश्वविद्यालय का शिक्षा विभाग देश के लिए शिक्षकों की पौध तैयार करता है। यदि उदीयमान शिक्षक सफाई का महत्व स्वयं समझें और अपने भावी विद्यार्थियों को भी बताएं तो धरती का कोई भी कोना गंदा नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाना संस्कारों में शामिल होना चाहिए। चीफ वार्डन प्रोफेसर अजय कुमार अत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि हमारी धरती एक है और इसका कोई विकल्प नहीं है। इसलिए इसे बचाना हम सबकी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का शिक्षा विभाग शीघ्र ही एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। विद्यार्थियों ने एक टन से अधिक कूड़ा कचरा उठाकर हीलिंग हिमालयाज को सौंप दिया ताकि उसका वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन किया जा सके।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लोक भवन में राज्यपाल ने सर्वोदय बाल आश्रम के बच्चों संग मनाया दीप पर्व

दीपावली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में है और इस बात को सच कर दिखाया...

शिमला प्रशासन सख्त: SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की समीक्षा

अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और मामलों की समीक्षा को लेकर शिमला जिला...

CM Sukhu Hails BBMB Verdict as a Triumph for 75 Lakh Himachalis

In a landmark verdict for Himachal Pradesh's financial rights, the Supreme Court ruled in favor of the state...

CM Sukhu Launches ‘Sukhi Parivar Yojana’ at Mehla

CM Sukhu presided over the ‘Sarkar Gaon Ke Dwaar’ initiative at Mehla, a remote village in the Bharmaur...