वीर सैनिक — आजादी का अमृत महोत्सव प्रिय सैनिकों को समर्पित कविता

0
1280

भीम सिंह, गांव देहरा, डाकखाना हटवाड़, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश ।

आसमान भी जिनकी शहादत पर
आँसू भर -भर रोता है
उन वीर सैनिकों के जाने का दुख
किस भारतवासी को नहीं होता है ।

कितने वीर योद्धा हमारे
इस देश पर आज तक कुर्बान हुए
जिनकी वीरता को देखकर
दुश्मन भी थे हैरान हुए ।

इस देश की रक्षा में
सैनिक दिन-रात नहीं सोते हैं
हम घरों में आराम करते हैं
और ये वीर पहरे पर होते हैं।

भारत की अखंडता तब तक
जब तक वीरों का बल जिन्दा
इनकी वीरता को देशवासियो
कभी मत करना तुम शर्मिंदा।

आओ हम सब दुआ करें
इन वीरों की खुशहाली की
इन पर कृपा सदा बनी रहे
उस परमात्मा माली की।

Daily News Bulletin

Previous articleSimar & Vasundhara Win July’s Fiction Treasure Trove — 2022
Next article31 Winners of Keekli’s Fiction Treasure Trove — 2022
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here